भाजपा कार्यालय में आतिशबाजियों के साथ मना उल्लास, हेमंत खंडेलवाल निर्विरोध भाजपा प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित।
कटनी में मिठाइयों की बधाईयों के साथ हुआ स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।
कटनी,ग्रामीण खबर mp:
संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्विरोध मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष निर्वाचित होने पर जिलेभर में हर्ष का माहौल रहा। इस ऐतिहासिक क्षण को लेकर कटनी जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर को कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। फटाखे फोड़े गए, मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को मिष्ठान्न खिला कर शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी शीर्ष दायित्व सौंपा जाता है। संगठन सर्वोपरि की भावना के साथ दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन उद्देश्य सदैव राष्ट्रहित और जनसेवा ही रहता है। उन्होंने कहा कि हेमंत खंडेलवाल कुशल संगठक, अनुभवी जनसेवक हैं और उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। यह क्षण हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का है।
जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को धन्यवाद देते हुए नव-निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल को कटनी जिले की ओर से हार्दिक बधाई दी।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, वरिष्ठ नेता भंवर सिंह, लक्ष्मण वीरवानी, कैलाश जैन, जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अंकिता तिवारी, जिला मंत्री रामू साहू, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संजू गर्ग, रजत जैन, श्रीराम पटेल, अभिलाष राय, अरुण पटेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, सीमा जैन, नवाब खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, अभिषेक ताम्रकार, यज्ञदत्त मिश्रा, पार्षद शिब्बू साहू, गोविंद चावला, डब्बू रजक, कौशल दुबे, दीपक तिवारी, भाजयुमो महामंत्री अक्षय श्रीवास्तव, नवीन मोटवानी, शांतनु दत्ता, रौनक खंडेलवाल, प्रदीप उपाध्याय, अजय निषाद, दीपक गुमास्ता, हीरामणि बरसैया, ज्योत्सना सोनी, विवेक गुप्ता, अरशिव सेन, बालकिशन नामदेव, घनश्याम रजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734