राजस्व वसूली कार्यो में जिला पिछडे ना - कलेक्टर श्री सिंह।

 राजस्व वसूली कार्यो में जिला पिछडे ना - कलेक्टर श्री सिंह।

विदिशा:

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कार्य क्षेत्रों में बेहतर नवाचारों से जाने जाएं। अपने मूल कार्यो में जिला पिछड़े ना इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा राजस्व वसूली सहित अन्य कार्यों के संपादन व क्रियान्वयन प्रयासों में कमी नहीं होना चाहिए। बार बार समझाने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए यदि उसी ढ़र्रे पर चलेंगे तो दंड के साथ सीआर में उल्लेख किया जाएगा।कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि राजस्व वसूली में बड़े बकायदारों पर सख्ती से पहले कार्यवाही करे ताकि अन्य देखा-देखी स्वयं ही राजस्व कर जमा कराने कार्यालय आएं।कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने तहसीलदारों से तहसील वार संवाद कर राजस्व वसूली की प्राप्ति के लिए क्या - क्या रणनीति तय की गई है की जानकारी प्राप्त करते हुए वर्तमान और बकाया राजस्व वसूली की राशि में से अब तक कितनी वसूली की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा वित्तीय वर्ष समाप्ति में डेढ़ माह बचा है। अतः जिला किसी भी अवस्था में प्रदेश स्तर पर पिछड़ ना पाए को ध्यानगत रखते हुए राजस्व वसूली के कार्यों का अभियान के रूप में क्रियान्वित करें। उन्होंने विदिशा, बासौदा एवं सिरोंज अनुविभाग क्षेत्र में हर रोज की वसूली प्रगति प्राप्त कर अवगत कराने के निर्देश जिला नोडल व शाखा प्रभारी को दिए हैं।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की बकाया राशि शत् प्रतिशत वसूली जाए इस कार्य में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए चूंकि यह पता है किस व्यक्ति से कितनी राशि वसूलनी है। 

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि जरूरत पड़े तो कुर्की करने में पीछे ना रहे। उन्होंने खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध कालोनियों, भू-राजस्व, डार्यवरसन, शालाकर, पंचायत उपकर जमा कराने के लिए कैम्पों का आयोजन कर शीघ्र अतिशीघ्र जमा कराई जाएं।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा है कि ऐसी कार्य प्रणाली क्रियान्वित करे कि आरो मिटिग की आवश्यकता ही ना पड़े। उन्होंने जिन मामलों के निराकरणों में विदिशा जिला प्रदेश में अव्वल है ऐसी ही गति बनाए रखने और शेष मामलों की प्रगति प्रदेश स्तरीय अव्वल रेंकिंग सूची में शामिल हो। 

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक में जिन बिन्दुओं की गहन समीक्षा की गई है उनमें राजस्व वसूली, राहत संबंधी कार्यो के अलावा नवीन उपायो और बिना सूचना व्यय प्रवर्तन के नवीन प्रकरणो को दर्ज करना और उनके निराकरण से प्राप्त राजस्व, धारणाधिकार के अंतिम रूप से निराकृत प्रकरणो में निर्धारित प्रीमियम, भू-भाटक की वसूली, धारणाधिकार के प्रकरणो में जमा राशि की स्थिति, अर्थदण्ड एवं अतिक्रमण के नवीन प्रकरणो को दर्ज कर निराकृत करना एवं अर्थदण्ड में अधिरोपित राशि की वसूली की जाना, निजी क्षेत्र में खनिज पटटाधारियों से बिना सूचना व्यपवर्तन से की गई वसूली, अवैध कालोनियों में नियमानुसार राजस्व वसूली की स्थिति, भू-राजस्व एवं पूर्व वर्षो की बकाया राशि,  अर्थदण्ड, शाला उपकर, पंचायत उपकर, परिवर्तित भू-राजस्व, राजस्व न्यायालय की प्रक्रिया शुल्क के अलावा राजस्व न्यायालयीन प्रकरणो की समीक्षा की है। 

कलेक्टर श्री सिंह ने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के न्यायालयो मंें लंबित निराकरण मामलो के निराकरण करने में विदिशा जिला प्रदेश की रैकिंग सूची में अव्वल है। इसी गति को बनाए रखने की अपेक्षा अन्य मामलो में उन्होंने अभिव्यक्त की है। समीक्षा बैठक में नामांतरण विवादित, अविवादित, सीमांकन, बंटवारा विवादित, अविवादित, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सायबर तहसील भू-आवंटन, स्वामित्व योजना के तहत ग्राउण्ड टूªथिंग एवं ड्राफ्ट नक्शों की स्थिति, संशोधित नक्शा एवं प्रकाशन की स्थिति, लंबित ग्रामो की स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री के तहत तहसीलवार प्रगति, आधार खसरा, ईकेवायसी की रिपोर्ट, आधार से आरो आर खसरे की लिंकिंग, आधार बैंक खाता एनपीसीआई लिकिंग प्रगति, सेल्प रजिस्ट्रेशन अनुमोदन कार्य तहसील लाॅगिग से अपात्र किए गए गए अनुमोदन कार्य, डिजीटल क्राप सर्वे, कृषि संगणना, वक्फ संपत्ति का पोर्टल पर दर्ज किया जाना, राजस्व न्यायालय द्वारा पारित आदेशो का रिकार्ड में अमल की जानकारी, अधीनस्थ न्यायालयो द्वारा निरस्त प्रकरणो की समीक्षा, आयोग, जन शिकायत, जन सुनवाई कार्यक्रम से प्राप्त शिकायतो के निराकरणो की अद्यतन स्थिति, राजस्व अधिकारी, चरनोई भूमि से हटाए गए अतिक्रमण की जानकारियां, न्यायालय की अवमानना प्रकरणो की जानकारियां इत्यादि की गहन समीक्षा की गई है। 

कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष मैं सम्पन्न हुई इस बैठक मैं अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर ने सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यो के साथ-साथ अन्य विभागो की योजनाओं व कार्यक्रमो की भी मानिटरिंग करें ताकि सुपात्र हितलाभ से वंचित ना रह पाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों के निराकरण मामलो में किसी भी प्रकार की ढिलाई न स्वंय बरते और न ही किसी अधीनस्थ विभागो को बरतने दें। उक्त बैठक में संयुक्त कलेक्टर द्वय शशि मिश्रा, निकिता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर द्वय संतोष बिटौलिया और नितिन जैन के अलावा समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य विभागो के अधिकारी तथा शाखाओं के नोडल अधिकारी मौजूद रहें।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post