रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि

 रक्तदान कर दी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि।

 

(लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा द्वारा 11 यूनिट रक्तदान कर राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया )

विदिशा:

लायंस क्लब विदिशा वसुंधरा की अध्यक्ष लायन अमिता जैन ने बताया कि क्लब के 11 सदस्यों के द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा अटैक मेँ हुए शहीदों को 11 यूनिट स्वेक्छिक रक्तदान कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वेलेंटाइन डे पर अपनी मातृ भूमि भारत माता के प्रति प्रेम समर्पित किया।साथ ही रक्तदान के पूर्व नगर मेँ स्थित शहीद ज्योति स्तम्भ पर प्रातः साफ सफाई कर पुलवामा के शहीदों को स्मरण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प चक्र समर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की।

सेवा गतिविधि मेँ विशेष रूप से उपस्थित रीजन चेयरपर्सन एम जे एफ लायन संध्या सिलाकारी जी ने क्लब द्वारा रक्तदान की गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि अपने देश के वीर शहीदों को रक्तदान कर श्रद्धांजलि देना बहुत ही सार्थक कार्य है इससे हम पीड़ित मानवता मेँ भी सहभागी बन रहे हैँ।

झोन चेयर पर्सन एम जे एफ लायन राजेश जैन प्रीत ने कहा कि सीमा पर हमारी सुरक्षा करते हुए शहीद वीर जवानों की पुण्य स्मृति निश्चित ही आज रक्तदान कर सार्थक बन गई हैँ। निश्चित ही हमारा रक्तदान जरूरतमंद लोगों के जीवन मेँ सहायक होगा यह भी एक प्रकार की राष्ट्र सेवा है।

क्लब सचिव लायन केतन अग्रवाल ने कहा कि वसुंधरा क्लब सदैव पीड़ित मानवता के प्रति समर्पित है साथ ही हमारे लिए राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है अतः क्लब सदस्यों ने इसे राष्ट्र प्रेम दिवस के रूप मेँ मनाया रक्तदान गतिविधि कोऑर्डिनेटर लायन सिद्धार्थ जैन के कुशल समन्वय मेँ सम्पन्न की गई इस अवसर पर लायन डॉ मुस्कान जैन ने स्व हस्त निर्मित दीप एवं लायन सारांश सक्सेना ने स्व हस्त निर्मित पुष्प चक्र समर्पित किया क्लब की प्रथम उपाध्यक्ष लायन कीर्ति सक्सेना, लायन पायल अग्रवाल, लायन संयम जैन, लायन निर्मल छुगानी लायन अंकित श्रीवास्तव, लायन एकल श्रीवास्तव सहित सभी लायन सदस्यों ने रक्तदान किया।


ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला ब्यूरो  यशवंत सिंह रघुवंशी

Post a Comment

Previous Post Next Post