महिलाओं कोसंरक्षित खेती प्रशिक्षण तथा गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म का भ्रमण कराया गया।

 महिलाओं कोसंरक्षित खेती प्रशिक्षण तथा  गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म का भ्रमण कराया गया।

कटनी:

मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा विकासखंड बहोरीबंद के लखनवारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम लिंगरी मैं स्व सहायता समूह की महिलाओं कोआत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता की मार्गदर्शन में प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा जैविक सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहाहै महिलाओं को संरक्षित खेती के अंतर्गत पाली हाउस प्लास्टिक मल्चिंग ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई फर्टिगेशन आदि का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया इसके पश्चातश्याम श्री गौशाला एवं जैविक कृषि फार्म तेवरी का  भ्रमण  प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा कराया गया। शासन के निरंतर प्रयास से कृषि को लाभ का धंधा बनाने कम लागत तकनीकी जीरो बजट फार्मिंग के अंतर्गत गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग केंचुआ खाद निर्माण की सामान्य एवं चार गड्ढा विधि तथा वर्मी वाश निर्माण एवं फसलों में उनके उपयोग प्रकाश खाद एवं ईंधन प्रयोग के लिए बायोगैस संयंत्र। जैविक खाद का फसल में उपयोग का अवलोकन कराया गया। कृषक पवन कुमार पांडे द्वारा गौशाला प्रबंधन गोमूत्र एकत्रित करने का तरीका गायों की विभिन्न नस्ल गीर साहिवाल हरियाणा गंगा तीर आदि का अवलोकन तथा दुग्ध उत्पादन की जानकारी दी गई संतुलित पशु आहार चारा विभिन्न रोग उनके नियंत्रण तथा टीकाकरण की जानकारी दी गई जैविक गेहूं गन्ना आलू प्याज एवं अन्य सब्जियों तथा गन्ना से गुड़ निर्माणका अवलोकन कराया गया। भ्रमण के समय संस्था के कर्मचारी अनुपम पांडे तथा सरपंच सुखचैन बाईराजू राजपाल ने सहयोग किया।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post