सिहोरा जिला के भाजपा के वादे को कब पूरा करेंगे मोहन यादवस मिति ने कहा सिहोरा आएं मुख्यमंत्री।
सिहोरा:
प्रह्लाद पटेल,स्मृति ईरानी,शिवराज सिंह चौहान और इन दिग्गज नेताओं के वादे से विधायक बने संतोष बरकड़े के विधानसभा चुनाव के पूर्व किए वादे को मुख्यमंत्री मोहन यादव कब पूरा करेंगे इसका इंतजार प्रत्येक सिहोरा वासी कर रहा है।विदित हो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व इन सारे नेताओं ने सिहोरा को जिला बनाने का सार्वजनिक मंचों से वादा किया था।सिहोरा वासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री कब भाजपा के वादे को पूरा करेंगे।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आज मुख्यमंत्री के जबलपुर आगमन पर उनसे मिलने का समय मांगा है।
कब कब किसने किए वादे -
1 - भाजपा की विकास यात्रा के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जी के द्वारा दिनांक 08.09.2023 को सार्वजनिक सभा में सिहोरा को 21 वर्ष पूर्व ही जिला बन जाना था ऐसा विचार व्यक्त करते हुए सिहोरा जिले की मांग का समर्थन किया गया था। साथ ही वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर गंभीर है और शीघ्र ही इस दिशा में कोई कदम उठाएगी ।
2- दिनांक 08 .11.2023 को विधानसभा चुनाव के सिहोरा के भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े द्वारा बाबा लाल मंदिर प्रांगण में हुई आमसभा में सिहोरा वासियों से समर्थन मांगते हुए वचन दिया गया कि सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी सिहोरा को जिला बनाए जाने की दिशा में कार्य करेगी ।
3 - दिनांक 15 .11 .2023 विधानसभा चुनाव के ठीक पहले तत्कालीन केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी द्वारा पुराना बस स्टैंड सिहोरा में आयोजित आमसभा में सार्वजनिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिहोरा वासियों से वादा किया गया कि आप भाजपा प्रत्याशी संतोष बरकड़े को जिताएं। जीतते ही सिहोरा को जिला बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री तक बात रखने का भी ठोस वचन दिया था।
4- दिनांक 16.11.2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक जबलपुर के सम्मानित श्री डॉक्टर जितेंद्र जामदार जी की मध्यस्थता में लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्यों से मोबाइल पर वार्ता की गई ।इस वार्ता में माननीय शिवराज सिंह जी चौहान ने भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया था कि सत्ता में आते ही सिहोरा को जिला बनाया जाएगा ।
मुख्यमंत्री से आज जबलपुर में मांगा समय -
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के मानस तिवारी,अनिल जैन,विकास दुबे, कृष्ण कुमार कुररिया,सुशील जैन,नवीन शुक्ला,संतोष पांडे,रामजी शुक्ला,राजभान मिश्रा,अमित बक्शी,आशीष तिवारी, नीतेश खरया आदि ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से आज जबलपुर आगमन पर मिलने का समय मांगा है।
साथ ही वे मुख्यमंत्री को सिहोरा आने का आमंत्रण भी देंगे।
