अडानी विलमार और अडानी फाउंडेशन के सहयोग से सुपोषण परियोजना का सफल आयोजन।

 अडानी विलमार और अडानी फाउंडेशन के सहयोग से सुपोषण परियोजना का सफल आयोजन।

विदिशा जिले के जालोरी गार्डन में आंगनवाड़ी, आशा और हेल्थ वर्कर्स को दिया गया स्वस्थ पोषण प्रशिक्षण।

विदिशा:

अडानी विलमार प्राइवेट लिमिटेड के CSR सपोर्ट से अडानी फाउंडेशन के साथ मिलकर संचालित फार्च्यून सुपोषण परियोजना के तहत 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन विदिशा जिले के जालोरी गार्डन में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को स्वस्थ पोषण और स्वास्थ्य विषय पर प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश तिवारी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत सिंह राजपूत, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी जयंती बाला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. समीर किरार, राजेश लाड (जनरल मैनेजर, अडानी विलमार प्राइवेट लिमिटेड) और मुकेश सक्सेना (HR मैनेजर, अडानी विलमार) भी मौजूद रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अडानी विलमार के मार्गदर्शन में सुपोषण अफसर अभिलाषा तिवारी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान टीबी के मरीजों को फूड बास्केट किट वितरित करने का शुभारंभ भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेश तिवारी के करकमलों से किया गया। यह पहल अडानी विलमार द्वारा की गई, जो टीबी मरीजों के पोषण स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण खबर एमपी विदिशा जिला सह ब्यूरो चीफ मायावती अहिरवार।

Post a Comment

Previous Post Next Post