किसानों को मिली उन्नत खेती की नई दिशा,सिलौंडी महाविद्यालय का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न।
सिलौंडी:
सिलौंडी के शासकीय महाविद्यालय द्वारा ग्राम पंचायत कचनारी के मां वीरासन देवी प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने किसानों को उन्नत खेती के गुण सिखाए। शिविर के दौरान छात्रों ने खेतों में जाकर किसानों से संवाद किया और उन्हें जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। रासायनिक खाद के नुकसान और गोबर खाद जैसे प्राकृतिक विकल्पों के फायदों पर जोर दिया गया।
किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और आधुनिक कृषि उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
शिविर में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष प्रगति राय, चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जायसवाल, प्राचार्य रतिराम अहिरवार और डॉक्टर लक्ष्मी प्रसाद बागरी ने छात्रों को उनके कैरियर निर्माण में सहायता करने के लिए प्रेरक सत्र लिए। चौकी प्रभारी जायसवाल ने साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉक्टर हेमंत चौरसिया, रश्मि सिंह, डॉ. सुदीपा जाना, अमित शुक्ला, शिवा नामदेव, अर्पित हल्दकार, रोहित दहायत सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इस प्रशिक्षण शिविर ने किसानों और छात्रों दोनों को ज्ञान और अनुभव से समृद्ध किया।
