नटेरन में जनपद अध्यक्ष संगीता यशपाल रघुवंशी ने किया ध्वजारोहण।

 नटेरन में जनपद अध्यक्ष संगीता यशपाल रघुवंशी ने किया ध्वजारोहण।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवम बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति पर किया गया पुरस्कृत।

विदिशा:-78 वे"स्वतंत्रता दिवस" पर जनपद पंचायत कार्यालय नटेरन को एक दिन पूर्व से लाइट डेकोरेशन से सजाया गया एवम बड़े हर्ष के साथ मनाया गया जनपद पंचायत कार्यालय एवम 

सामूहिक कार्यक्रम सीएम राइज विद्यालय नटेरन में जनपद अध्यक्षा संगीता यशपाल रघुवंशी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय कैम्पस -1एवम् कैम्पस-2, मॉडल स्कूल और कन्या हाईस्कूल नटेरन के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिनकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गई।एवम सभी बच्चों एवम उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को शील्ड मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में  जनपद उपाध्यक्ष नीलेश धाकड़, नटेरन भाजपा मंडल महामंत्री संजय चौकसे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र धाकरे जनपद सदस्य सुरेश शर्मा मेहरवान सिंह तहसीलदार आनंद जैन,नीतेश नामदेव,BEO राकेश सेन, थाना प्रभारी आशुतोष सिंह सहायक यंत्री राजेश अष्टपुत्रे BRC  मुकेश शर्मा,प्राचार्य आर जी कुर्मी, राजू रघुवंशी,अखलेश रघुवंशी सहित ग्राम के गण मान्य नागरिक, पत्रकार बन्धु,नटेरन की विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक,छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले समस्त छात्र छात्राओं  को शील्ड व प्रमाण पत्र दिए गए।म.प्र.शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन और अपने काम के प्रति निष्ठावान एवम उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,राजस्व,जनपद पंचायत,पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मैडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीएम राइज उत्कृष्ट कार्यक्रम नटेरन के वरिष्ठ शिक्षक  जे.एस.ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  जितेंद्र धाकरे जी द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि, एवम सभी का आभार प्रकट किया गया। एवम सभी ग्राम पंचायतों सरपंच द्वारा ध्वज फायराया गया पूरा बालक छात्रावास,स्वास्थ केन्द्र,एवम सभी विभागों में बड़े हर्ष उल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post