स्वरोजगार योजनाओं के ऋण वितरण कार्य में तेजी लायें।

 स्वरोजगार योजनाओं के ऋण वितरण कार्य में तेजी लायें।

कलेक्टर ने टीएलसीसी की बैठक में बैंको और स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयनकर्ता विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने की दी नसीहत।

कटनी:-कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिला साख समन्वय समिति की बैठक में कहा कि विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की महती भूमिका होती है। इसलिए बैंकों को स्वीकृत स्वरोजगार योजनाओं के प्रकरणों की स्वीकृति एवं उनमें ऋण वितरण के निष्पादन में तेजी लानी होगी।

कलेक्टर श्री यादव  को विभिन्न विभागों द्वारा  बैंकों में अर्से से लंबित बड़ी संख्या में स्वरोजगार प्रकरणों की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को हिदायत दी कि वे बैंकों से समन्वय स्थापित कर हितग्राहियों के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करायें।

कलेक्टर श्री यादव ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के लंबित प्रकरणों का वितरण एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने की हिदायत दी है। वहीं उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य पूर्ति की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए 15 कार्य दिनों के भीतर बैंको से लक्ष्य पूरा करने को कहा है।

बैठक में ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत गठित लखपति दीदी इनीशियेटिव समिति की कार्ययोजना को भी अनुमोदित किया गया। बैठक में मार्च 2024 की तिमाही जमा-साख अनुपात की सेन्ट्रल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक, आरडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक की योजनावार स्वीकृत एवं वितरित ऋण की गहन समीक्षा कलेक्टर श्री यादव ने किया। कलेक्टर ने अगले तिमाही में जमा-साख अनुपात में वृद्धि लाने का निर्देश भी दिया।

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत, नाबार्ड के विकास कुमार जैन, एलजीएमएम किंडो, पवन गुप्ता, महाप्रबंधक उद्योग ज्योति सिंह, सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, डीओ आदिम जाति पूजा द्विवेदी उपस्थित रही।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, स्व-सहायता समूह से बैंक लिंकेज, पशुपालन, मत्स्य पालन विभाग में किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पथ विक्रेता की प्रगति और आरसीसी वसूली, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण आदि की समीक्षा की।


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post