विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की साहारनीऐ पहेल, गौवंश सुरक्षा के कदम

 विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की साहारनीऐ पहेल,
गौवंश सुरक्षा के कदम

विदिशा:-वर्षा काल के दौरान गौवंश अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए इधर-उधर भटकते हुए सड़कों पर आ बैठते हैं, जिससे आवागमन के दौरान उनके साथ घटनाएं घटित हो जाती हैं। 

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के द्वारा विदिशा जिले में पशुधन के प्रति मानवीय पहलुओं को ध्यानगत रखते हुए गायों को सुरक्षित जीवन यथावत बनाए रखने और समय पर आहार मिले इसके लिए विशेष पहल की जा रही है। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के संयुक्त समंवय से नेशनल हाईवे व विदिशा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से एक साथ कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। 

कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर  संतोष बिटौलिया को कोर्डिनेटर का दायित्व सौंपा है। पशु चिकित्सा सेवाएं तथा विदिशा नगरपालिका के सहयोग से हर रोज सैकड़ों पशुधन को सुरक्षित स्थानों गौ-शालाओं में पहुंचाया जा रहा है।जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पशु पालकों से अपील की गई है कि अपने-अपने पशुओं को सड़कों पर ना आने दें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना की स्थिति निर्मित ना हो पाए। गौ शालाओं में भेजे जाने वाले पशुओं में टेंग लगा पाए जाने पर संबंधित पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई व आर्थिक वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

डिप्टी कलेक्टर  संतोष बिटौलिया ने बताया कि एक सप्ताह की अवधि में 265 स्वस्थ व 57 घायल गौवंश को उपचार कर सड़कों से विभिन्न गौशालाओं मे ईयर टैग लगाकर शिफ्ट करने के कार्यों को पूरा किया गया है।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post