ब्लॉक कांग्रेस ढीमरखेड़ा में जागेश्वर सोनी उपाध्यक्ष तो हरदी निवासी अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित बने ब्लॉक महामंत्री।
ढीमरखेड़ा:-ढीमरखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस को गतिशील बनाने के उद्देश्य से कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा की प्रबंध कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उमरिया पान से जागेश्वर प्रसाद सोनी को ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, आपको बता दें की जागेश्वर प्रसाद सोनी वर्तमान समय में उमरिया पान ग्रामपंचायत में उपसरपंच के पद पर आसीन हैं,वहीं कांग्रेस के हरदी निवासी अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित को ब्लॉक महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। पद पर पदस्थ होते ही क्षेत्रवासियों और कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त हैं, तो इसी तारतम्य में नव नियुक्त पदाधिकारीओं जागेश्वर प्रसाद सोनी,अखिलेश दीक्षित और सागर दीक्षित के द्वारा बताया गया कि हमे जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसका हमारे द्वारा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए समर्पित होकर काम किया जाएगा। युवाओं में भी हर्ष व्याप्त है कि, जागेश्वर प्रसाद,अखिलेश दीक्षित, और सागर दीक्षित के निर्देशन और मार्गदर्शन में कार्य करने को मिलेगा तो वही कांग्रेस पार्टी का भी नाम क्षेत्र में जोरों से चलेगा।कांग्रेस के सिद्धार्थ दीक्षित, स्वतंत्रत चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, अटल ब्योहार, सुखदेव चौरसिया, मनोज चौरसिया, विराट पांडेय, ओमकार शर्मा, राधेश शर्मा, सुनील पाठक, बंशरूप चौरसिया, सुजीत बाजपेयी, कुलदीप तिवारी,भजन बर्मन,सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी