ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती,वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन कर जनसमस्याओं के समाधान का लिया संकल्प।

 ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती,वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन कर जनसमस्याओं के समाधान का लिया संकल्प।

शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला बोले,मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का माध्यम।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

ईश्वरीपुरा वार्ड में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर मजबूत संगठन तैयार होने से जनता की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है और शासन-प्रशासन तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहें।

जिला प्रभारी मनु मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी बूथ एवं वार्ड स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वार्ड कांग्रेस कमेटियों का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होता है, तब जनता की आवाज अधिक प्रभावशाली ढंग से उठाई जा सकती है और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बेहतर संघर्ष संभव हो पाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वार्ड के हर परिवार तक पहुंचे, उनकी समस्याओं को सुने और उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास करे। जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने से संगठन की मजबूती के साथ-साथ जनविश्वास भी बढ़ता है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक सौहार्द को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने क्षेत्र के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, जिला प्रभारी मनु मिश्रा, विधानसभा प्रभारी राजेश चौबे, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन (कक्का), राजा जगवानी, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, शिप्पू भाईजान, दानिश अहमद, अजरा शाहीन, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, अहमद कुरैशी, मुन्ना कुशवाहा, रमेश मिश्रा, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, शुभम मिश्रा, सचिन गर्ग, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने तथा क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि मजबूत संगठन के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और जनता के हितों की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जाएगा।



Post a Comment

Previous Post Next Post