हनुमान जन्मोत्सव पर सिहोरा में निकलेगी विशाल वाहन रैली,महाआरती व भंडारे के साथ होगा समापन।

 हनुमान जन्मोत्सव पर सिहोरा में निकलेगी विशाल वाहन रैली,महाआरती व भंडारे के साथ होगा समापन।

हिन्दू उत्सव समिति का आह्वान-हर वर्ग की सहभागिता से बनेगा आयोजन भव्य,अनुशासन और सुरक्षा के विशेष निर्देश जारी।

सिहोरा,ग्रामीण खबर MP।

हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 02 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 08:30 बजे एक भव्य एवं विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली बाबा शाला से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुराना बस स्टैंड सिहोरा में महाआरती एवं विशाल भंडारा प्रसादी के साथ संपन्न होगी।

रैली का मार्ग बाबा शाला से प्रारंभ होकर मझोली बायपास, गाड़िया मोहल्ला, झंडा बाजार, आजाद चौक, गौरी तिराहा, नया बस स्टैंड होते हुए वापस बाबा शाला पहुंचेगा। इसके पश्चात कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, महावीर चौक, मैना कुआं, हरदौल मंदिर, बाबाताल, पेट्रोल पंप तिराहा, फोर लेन, पहरेवा अनाज मंडी, खितौला बाजार, रेलवे क्रॉसिंग, पान उमरिया रोड, विंध्य वासिनी मंदिर, मझगवा बायपास, नरसिंह मंदिर, बारां मोहल्ला, तुलसी मानस मंदिर, खितौला बस स्टैंड होते हुए पुनः पेट्रोल पंप तिराहा, बाबा ताल मार्ग से पुराना बस स्टैंड पहुंचेगी।

समिति द्वारा पूरे रैली मार्ग को भगवा ध्वजों से सजाकर भगवामय वातावरण तैयार किया गया है, वहीं समापन स्थल को भी भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजन को हिन्दू महाकुंभ का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दू उत्सव समिति ने युवाओं, बुजुर्गों, मातृशक्ति सहित समाज के सभी वर्गों, वार्डों की दुर्गा उत्सव समितियों तथा सामाजिक, धार्मिक एवं व्यवसायिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। साथ ही मातृशक्ति से रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत करने की अपील भी की गई है।

रैली को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए समिति ने कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। रैली के सबसे आगे श्री हनुमान जी का वाहन रहेगा, जिसके आगे कोई भी व्यक्ति नहीं चलेगा। किसी भी प्रकार के हथियार जैसे तलवार आदि रैली में लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। झंडे केवल बांस में लगाए जाएं, लोहे या स्टील के पाइप का उपयोग नहीं किया जाए तथा बांस की ऊंचाई भी सीमित रखी जाए।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखते हुए श्रद्धा, भक्ति और एकता के साथ इस भव्य आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post