भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही में त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक सफलतापूर्वक संपन्न,संगठन सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण पर मिला व्यापक मार्गदर्शन।
केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश में हुई मंडल स्तरीय बैठक,बूथ सशक्तिकरण,संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर हुई गहन चर्चा।
बरही,ग्रामीण खबर MP।
भारतीय जनता पार्टी मंडल बरही के तत्वावधान में आज त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR (Special Intensive Revision) बैठक का आयोजन मंडल मुख्यालय पर किया गया। यह बैठक केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी एवं क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक के दिशा-निर्देश पर संपन्न हुई।
कार्यशाला में SIR के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, विधानसभा प्रभारी उदयराज सिंह चौहान तथा मंडल प्रभारी एवं पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष सुरेश सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
मंडल अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता ने बैठक की विषय-वस्तु प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और मतदाता सूची के सटीक पुनर्निरीक्षण के माध्यम से ही भाजपा का जनाधार और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रियता और प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इसके उपरांत मंडल प्रभारी सुरेश सोनी, विधानसभा प्रभारी उदयराज सिंह तथा जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने क्रमशः अपने उद्बोधनों में संगठन की कार्यशैली, आगामी चुनावी तैयारियों तथा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ भाजपा की शक्ति का केंद्र है और SIR प्रक्रिया के माध्यम से प्रत्येक योग्य मतदाता को सूची में शामिल करना संगठन का दायित्व है।
कार्यशाला में सभी बूथ अध्यक्ष, बी.एल.ए. 2 सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि मतदाता सूची का गहन पुनर्निरीक्षण केवल चुनावी कार्य नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक दायित्व है, जिसे पूर्ण समर्पण और सत्यनिष्ठा के साथ निभाया जाना चाहिए।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री पी.डी. ताम्रकार ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को कार्यशाला की प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी और अगले चरण की गतिविधियों की रूपरेखा स्पष्ट की। कार्यक्रम के अंत में वंदे मातरम् गीत के साथ सभा का समापन हुआ। आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल ने किया।
इस अवसर पर पियूष अग्रवाल, बहादुर श्रीवास्तव, रामकृष्ण पटेल, पार्षद संतोष द्विवेदी, सुरेश सोनी पंडा, मोहन सिंह गोंड, राजेंद्र उपाध्याय, रजनीश तिवारी, नवल चतुर्वेदी, दीपक प्रजापति, राजेश सिंह, सोहन यादव, मनीष गुप्ता, यादवेन्द्र तिवारी, सिद्धार्थ गुप्ता, राहुल सोनी, विनोद सिंह गोंड, अभय पाठक, वीरेंद्र जायसवाल, अमित पटेल, जय नारायण केवट, हरिमोहन द्विवेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन का संकल्प लिया। भाजपा मंडल बरही की यह बैठक संगठनात्मक ऊर्जा और जनसंपर्क सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |संपर्क:9977110734







