बड़वारा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान।

 बड़वारा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने का आह्वान।

जातिगत जनगणना के लिए राहुल गांधी का किया गया आभार, राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में हुई महत्वपूर्ण चर्चा।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक ग्राम पंचायत भवन बड़वारा में आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, रीवा महापौर अजय मिश्रा (बाबा), प्रदेश पर्यवेक्षक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही।

बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास निगम द्वारा किया गया। आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह टेकाम एवं मो. इजरायल द्वारा सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। हर कार्यकर्ता यदि निष्ठा से काम करे तो कांग्रेस को फिर से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निर्णय सामाजिक समरसता और न्याय की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रीवा महापौर अजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा शासन में आदिवासी समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, जिसकी निंदा करते हुए कांग्रेस इसके खिलाफ हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक रमाशंकर सिंह पटेल और जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती के लिए सजग रहें और हर गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बैठक में जानकारी दी कि आगामी 24 जून को सुबह 11 बजे बहोरीबंद में राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे से आवेदकों से मुलाकात की जाएगी एवं शाम 6 बजे जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुमान सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप बाजपेई, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गुलाम जफर, पंकज गौतम, रामकृपाल शर्मा, रामचरण विश्वकर्मा, शैलू जायसवाल, नारायण दत्त तिवारी, सुनील बघेल, ओंकार गौतम, अंशुल राजपूत, संदीप बैरागी, दीपक कुशवाहा, अवध लाल, नीरज कोरी, गणेश निगम, झल्लू सोनी, सुरेंद्र दुबे, दीपक चौधरी, संतोष यादव, महेंद्र जैन समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठनात्मक दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और आगामी जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी,ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post