विदिशा के बेतवा घाट संत रविदास मंदिर में महाआरती और सत विचारों का संदेश।

 विदिशा के बेतवा घाट संत रविदास मंदिर में महाआरती और सत विचारों का संदेश।

भगवानदास अहिरवार के नेतृत्व में भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं का सम्मान और वृक्षारोपण।

विदिशा:

विदिशा के बेतवा घाट स्थित श्री संत रविदास मंदिर में आज भव्य महाआरती, सत्संग, भंडारा और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवानदास अहिरवार के द्वारा महाआरती का शंखनाद किया गया और सत विचारों से समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।  

कार्यक्रम में संत रविदास समाज के अनुयायियों, संत महात्माओं और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। समाज के 100 से अधिक लोगों ने भगवानदास अहिरवार का भव्य स्वागत किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें शिक्षा और समाज सेवा के प्रति जागरूकता बढ़े।  

मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर संचालन समिति के अध्यक्ष भगवानदास अहिरवार, खेलनदास महाराज, अमोलीदास महाराज, इंजीनियर किशोर अहिरवार, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, दिवाकर दातार सिंह, छुटकन लाल, राम प्रसाद, लालाराम और शंकर लाल सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। महाप्रसादी वितरण में समाज के सभी वर्गों ने सहभागिता की। साथ ही, वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।  

यह आयोजन समाज को एकजुट करने और संत रविदास जी के विचारों को प्रसारित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला सह ब्यूरो मायावती अहिरवार की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post