मंडी प्रांगण स्थानांतरण एवं भूखंड आवंटन संबंधी बैठक आयोजित।

 मंडी प्रांगण स्थानांतरण एवं भूखंड आवंटन संबंधी बैठक आयोजित।

विदिशा:

विदिशा एसडीएम एवं कृषि उपज मंडी समिति विदिशा के भारसाधक पदाधिकारी  क्षितिज शर्मा की अध्यक्षता में आज बैठक आहूत की गई थी।कृषि उपज मंडी  कार्यालय के सभागार में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए मंडी सचिव नीलकमल वैद्य ने बताया कि मंडी प्रांगण स्थानांतरण एवं भूखंड आवंटन कार्यवाही के विषय पर संबंधित समाधानों के लिए आहूत बैठक में गहन चर्चा की गई जिसमें नवीन अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष,  हम्माल संघ के अध्यक्ष एवं तुलावट संघ के अध्यक्ष उपस्थित रहे।बैठक में भारसाधक पदाधिकारी द्वारा मंडी प्रांगण स्थानांतरण एवं भू-आवंटन कार्यवाही से संबंधित प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया साथ ही उपस्थित पक्षों द्वारा उठाई गई शंकाओं और समस्याओं का समक्ष में निराकरण किया गया।उक्त बैठक में हम्माल संघ व तुलावट संघ के अध्यक्ष द्वारा नवीन मंडी प्रागण में ही उपज का समस्त तौल किए जाने के निवेदन पर भारसाधक द्वारा आगामी रबी सीजन में नवीन मंडी प्रागण में ही नीलाम  के माध्यम से विक्रय किए जाने वाले उपज का तौल सहित अन्य सभी विपणन कार्य किये जाने की बात कही गई।अंत मे भारसाधक अधिकारी  क्षितिज शर्मा 

 द्वारा भूखंड आवंटन व मंडी प्रांगण स्थानांतरण हेतु आवश्यक सहयोग व प्रक्रिया में अधिक से अधिक भाग लेने हेतु उत्साहित कर मंडी प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया हैं।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post