पत्नी पर चरित्र संदेह कर लोहे के बका से हमला करने वाला पति गिरफ्तार।

 पत्नी पर चरित्र संदेह कर लोहे के बका से हमला करने वाला पति गिरफ्तार।

उमरिया पान पुलिस ने आरोपी को घटना स्थल से किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भी की गई कार्रवाई।

उमरिया पान,कटनी:

थाना उमरिया पान पुलिस ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी पर चरित्र संदेह के कारण लोहे के धारदार बका से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।  

घटना 6 फरवरी 2025 की शाम करीब 5:15 बजे की है, जब पीड़िता नंदनी बर्मन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम मुरवरी, थाना ढीमरखेड़ा, उमरिया पान के न्यू बस स्टैंड स्थित एक पान टपरे के पास खड़ी थी। तभी अचानक उसका पति धनंजय बर्मन वहां पहुंचा और बिना किसी कारण गाली-गलौज करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो उसने हाथ में लिए लोहे के धारदार बका से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में नंदनी बर्मन को दाहिनी आंख के ऊपर, बाईं आंख के पास और बाएं हाथ की पहली अंगुली में गंभीर चोटें आईं।  

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल उमरिया पान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायल महिला को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल उमरिया पान भेजा। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना उमरिया पान में अपराध क्रमांक 49/2025 धारा 296, 118(1), 351(3) B.N.S. के तहत मामला दर्ज किया गया।  

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी धनंजय बर्मन को न्यू बस स्टैंड उमरिया पान से घटना में प्रयुक्त लोहे के बका सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।  

थाना उमरिया पान पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक 757 आशीष मेहरा, प्रधान आरक्षक 503 अजय सिंह, प्रधान आरक्षक 292 अजय तिवारी, आरक्षक 492 नीलेश पटेल, आरक्षक 233 जगन्नाथ सिंह, आरक्षक 745 मनोज कुम्हरे और आरक्षक 264 मोहन मुवेल की विशेष भूमिका रही।  

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और पुलिस की इस तत्परता की सराहना की। थाना उमरिया पान पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार की आपराधिक गतिविधियां होती हैं तो वे तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सके और अपराध पर लगाम लगाई जा सके।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post