जोन स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन17 से।

 जोन स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन17 से।

विदिशा:

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देशानुसार भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के डाइट में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थियो का जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन विदिशा में 17 से 19 फरवरी किया गया है। विदिशा डाइट प्राचार्य जीपी राठी ने जिला खेल स्टेडियम परिसर विदिशा में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे से शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट, विदिशा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 17 से 19 फरवरी तक इसमें भोपाल संभाग के भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर तथा नर्मदापुरम संभाग के पचमढ़ी (होशंगाबाद )एवं प्रभातपट्टन (बैतूल) के डाइट में अध्ययनरत शिक्षक प्रशिक्षणार्थी बालक एवं बालिकाएं भाग ले रही हैं।खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, गोला फेंक, भाला फेंक के अलावा एथलीट प्रतियोगिताओं के तहत दौड़ क्रमशः 100मी., 200मी., 400मी. और 800 मीटर की दौड़ तथा साहित्यिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, निबंध, कहानी वाचन, व्यंग्य लेखन, कविता लेखन, लघुकथा लेखन एवं चित्रकला आयोजित की जाए गी।सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं खेल स्टेडियम जबकि  साहित्यिक प्रतियोगिताएं डाइट विदिशा में आयोजित की गई हैं।


ग्रामीण खबर एमपी विशेष संवाददाता हाकम सिंह रघुवंशीं

Post a Comment

Previous Post Next Post