सड़क बिजली किसान समस्या व महिला अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन।
कटनी:-मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिशा निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेशव्यापी ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत कटनी शहर ब्लॉक एक एवं दो व माधव नगर व मुड़वारा ब्लॉक द्वारा स्टेट बैंक चौराहा मैं जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है, दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगों की जान जा रही है, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ों का भ्रष्टाचार हो रहा है।
कटनी शहर ब्लॉक कांग्रेस एक अध्यक्ष कमल पांडे ने कहा प्रदेश की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार घोटाले, भ्रष्टाचार, जन विरोधी, किसान विरोधी एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार आदि मुद्दों पर पूर्णतः निष्क्रिय रही है।
कटनी शहर ब्लॉक कांग्रेस दो अध्यक्ष आनंद पटेल ने कहा किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली दलो में बेतहाशा वृद्धि, महिलाओं, बालिकाओं से दुराचार, अजा, अजजा, अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार हो रहा है
मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर ने कहा भारी वर्षा के बाद खाद बीज की कमी से किसानों की फसले खासतौर पर सोयाबीन, उडद,अन्य दलहन खराब हो गई है किसान आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है।
माधव नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी ने कहा किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिए गए है, बिलों को जमा न करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनकी मोटर पम्प जब्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
धरना प्रदर्शन उपरांत सभी कार्यकर्ता पैदल मार्च कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।
इस अवसर पर इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवनी वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम पार्षद मौसूफ अहमद पूर्व पार्षद राजेश जाटव पूर्व पार्षद संजय गोर पूर्व पार्षद संदीप यादव गुड्डू युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पटेरिया रुक्मणी पांडे सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड जिला सचिव रॉबिन पीटर श्याम पाहुजा जय रामदास गुरुनानी कललू विश्वकर्मा रमेश अहिरवार देवी दिन गुप्ता अमित सिंह रवि जायसवाल राम मूलचंदानी रुक्मणी पांडे दिग्विजय सिंह सोनू सिंह पूर्व पार्षद प्रशांत जायसवाल डब्बू विश्वकर्मा अजय जैसवानी भोला सिंह विकल्प पुरुषवानी नारायण निषाद ललित सोनी सरवर भाई सिंघानपुरी मुकेश पटेल प्रमोद पटेल मोनू सिंह पप्पू चौबे राजेश मिश्रा
संजय गुप्ता सौरभ पांडे भानु ठाकुर शशांक गुप्ता गोलू कृष्णा दुबे सुमित कोल शुभम सोनखरे सोशल मीडिया कार्यकरणी सदस्य प्रशांत सिन्हा अमित निषाद गुरु दुबे कृष्णकांत दुबे अनुराग दहिया हरीश यादव सचिन गर्ग आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।