माधवनगर थाना क्षेत्र में चार शराबियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही।

 माधवनगर थाना क्षेत्र में चार शराबियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही।

कटनी:-जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सफल कार्यवाही करते हुए चार व्यक्तियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों को पकड़ा है। 

यह कार्यवाही अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में और डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा प्रभात शुक्ला उप पुलिस अधीक्षक आजाक कटनी के मार्गदर्शन में की गई है।

                   घटना का विवरण:

दिनांक 03 सितंबर, 2024 की रात्रि में गस्त करने के दौरान रश्मि सोनकर उप निरीक्षक थाना प्रभारी महिला थाना कटनी को दो मोटर साइकिल से चार मनचले देर रात में गाड़ी को लहराते हुए जा रहे थे जिन्हें रोकने का प्रयास किया किन्तु वहां से भाग निकले, महिला थाना प्रभारी द्वारा तत्काल ही सूचना गस्त अधिकारी थाना प्रभारी माधवनगर अनूप सिंह को दी जो अपने दल बल के मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से जिनका पीछा करने का प्रयास करते हुए हाईवे स्थित स्टार ढाबा के पास पहुंचे। जहां पुलिस ने चार व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते हुए रंगे हाथ पकडा।

                    पकड़े गए आरोपी

1. रामानुज रजक पिता राजेश रजक निवासी नई बस्ती

2. रवि सोंधया, पिता शंकर लाल सोंधिया, निवासी आधारकाप

3. कुनाल धूरिया पिता विष्णु धूरिया निवासी शम्भू टाकीज रोड संतनगर

4. अजय कहार पिता बाबू लाल कहार निवासी बरगवां

इन सभी व्यक्तियों को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया जहां डॉक्टर साहब ने उक्त चारों आरोपीगण को शराब के नशे में होने की पुष्टी की गई।

                      पुलिस कार्यवाही

पुलिस ने इन चारों व्यक्तियों के खिलाफ  आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं।

                     पुलिस टीम:

इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक रश्मि सोनकर महिला थाना प्रभारी, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, श्रीकांत सेन, आरक्षक शैलेश गौतम, चंद्रेश सिंह और नंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

                  पुलिस का संदेश:

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने इस कार्यवाही को सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अपराधों पर कड़ी नजर रखेगी। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें और अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post