विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी द्वारा मुख्यमंत्री की योजनाओं पर प्रकाश डाला ।
विदिशा जिले की लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से राशि जमा हुई।
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव का लाइव उद्बोधन देखा और सुना
जिले की 280515 लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में कुल 42 करोड़ सात लाख 72 हजार 500 रुपये जमा हुए
विदिशा:-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज श्योपुर जिले के विजयपुर में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से विदिशा जिले की 280515 लाड़ली बहनाओं के बैंक खातों में कुल 42 करोड़ सात लाख 72 हजार 500 रुपये सिंगल क्लिक से जमा किए हैं। जिसमें हरेक लाड़ली बहना को अगस्त माह की राशि 1250 रुपए तथा रक्षा बंधन पर्व पर विशेष उपहार राशि की 250 रुपए इस प्रकार कुल 1500 रुपए हरेक के बैंक खाते में जमा हुए हैं।विदिशा जिले की 55 हजार 776 लाड़ली बहनाओं हितग्राहियों को गैस सिलेंडर रिफिलिंग के लिए हरेक के बैंक खाते में क्रमशः 450-450 रुपए जमा किए गए हैं।जिला स्तर पर भी विदिशा के रवींद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक (ऑडिटोरियम) भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विदिशा विधायक मुकेश टंडन, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी समेत अन्य जन प्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट शामिल हुए।विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा प्रदेश सहित विदिशा जिले की लाड़ली बहनाओं के लिए आज मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया है साथ ही साथ राखी के शगुन के रूप में 250 रुपए की राशि भी अंतरित की गई है। उन्होंने लाडली बहनाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गैस रिफिलिंग के लिए भी मुख्यमंत्री श्री यादव द्वारा 450 रुपए की राशि दी गई है जो लाडली बहनों के लिए प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं स्व सहायता समूह के माध्यम से भी महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य किया जा रहा है। विधायक श्री टण्डन ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान हेतु विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चला कर महिलाओं की चिंता दूर करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम आवास योजना अंतर्गत सभी को पक्के आवास बनाने के लिए राशि दी। उन्होंने लाड़ली बहना सहित लाड़ली लक्ष्मी योजना पर भी प्रकाश डाला।कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री यादव के द्वारा प्रदेश की लाडली बहनाओं को राशि का वितरण किया गया है। उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विदिशा जिले में ग्राम स्तर पर भी किया गया है जिसके पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए गए थे इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी सम्मिलित हुए है। विदिशा जिले की दो लाख अस्सी हजार से अधिक लाड़ली बहनाओं को 42 करोड से अधिक की राशि का वितरण सिंगल क्लिक से किया गया है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी, विदिशा नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों व अधिकारी गणों के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लाड़ली बहनाओं ने विदिशा विधायक मुकेश टंडन, विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी तथा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट सहित अन्य अधिकारियों को राखी बांधी।
