विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें

 विजय मंदिर विवाद में नप गए विदिशा कलेक्टर, शहडोल से आ रही थीं सांठ-गांठ की शिकायतें

कटनी:-मध्य प्रदेश में 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। जिनमें दो संभागीय आयुक्त सहित आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। ज्यादातर कलेक्टरों को शिकायतों के चलते हटाया गया है। जानिए इन तबादलों के पीछे क्या समीकरण रहे… 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देर रात सूबे की प्रशासनिक सर्जरी कर दी। रात 2:00 बजे आइ ए एस और आई पी एस के तबादले किए गए। इनमें 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। जिनमें दो संभागीय आयुक्त सहित आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। ज्यादातर कलेक्टरों को शिकायतों के चलते हटाया गया है। जानिए इन तबादलों के पीछे क्या समीकरण रहे… 

      21 IPS  के तबादले पूरी सूची देखिए

IAS सचिन सिन्हा को लूप लाइन में भेजा  गया है। उन्हें राजस्व मंडल  में प्रशासकीय सदस्य बनाया गया है । श्रम विभाग में उनके काम से न तो मंत्री प्रह्लाद पटेल संतुष्ट थे, ना ही मुख्यमंत्री मोहन यादव। 

चंबल संभाग के आयुक्त को संजीव झा को भारी शिकायतों के चलते हटाया गया है। उन्हें भी लूप लाइन में भेजकर राजस्व मंडल में पदस्थ किया गया है। संजीव झा को मोहन सरकार बनने के बाद संभागीय आयुक्त बनाकर भेजा गया था, लेकिन 7 माह में ही हटा दिया गया।

⁠उमकान्त उमराव IAS की मंत्रालय में फिर वापसी हो गई है। करीब 7 माह पहले मोहन सरकार बनते ही उन्हें पंचायत विभाग से हटाकर लूप लाइन यानी राजस्व मंडल भेज दिया गया था। 

⁠पवन शर्मा आईएएस के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद संजीव सिंह को भोपाल संभागीय आयुक्त बनाया गया है। उन्हें भी मेन स्ट्रीम में लाया गया है

⁠मदन विभीषण नागर आईएएस गोजे अफसरों  की राजनीति का शिकार हो गए। वे तकनीकी शिक्षा में नवाचार पर तेजी से कम कर रहे थे, लेकिन मंत्रालय के आला अफसरों से पटरी ना बैठने के कारण उन्हें लूप लाइन यानी राजस्व मंडल भेज दिया गया।  

⁠अजय गुप्ता IAS भी लंबे समय बाद स्ट्रीम लाइन में आए हैं। शिवराज सरकार में सीहोर कलेक्टर से हटाए जाने के बाद से होम विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ थे। अजय गुप्ता को रजोरा से नज़दीक होने का भी लाभ मिला है। 

⁠तन्वी सुन्दरियाल  आईएएस को मेन स्ट्रीम ग्रामीण सड़क के सीईओ के पद से हटाकर वित्त विभाग में बजट संचालक बनाया गया है। तन्वी लंबे समय से ग्रामीण विकास में पदस्थ थीं।  

⁠तरुण राठी आईएएस को 7 माह बाद फिर मेन स्ट्रीम में लाया गया है। मोहन यादव ने सीएम बनते ही एक बस दुर्घटना के मामले में तरुण को गुना कलेक्टर से हटाकर वाल्मीकि जैसे लूप लाइन संस्था में पदार्थ किया था। 

⁠सागर कलेक्टरी से हटाये गए दीपक आर्य आईएएस को सीईओ ग्रामीण सड़क की ज़िम्मेदारी दी गई है। 

⁠शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर  आईएएस को 7 माह में ही हटा दिया गया। तरुण के खिलाफ़ खनन कारोबारियों से सांठ- गांठ करने की शिकायतें सीएम तक पहुंची थीं। उनकी जगह केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर बनाया गया है। 

⁠सुमेश मिश्रा आईएएस को एक बार फिर कलेक्टर बनाया गया है। शिवराज सरकार में उन्हें हटाया गया था। 

⁠डॉ गिरीश मिश्रा आईएएस पर मोहन यादव ने फिर भरोसा जताया है। बलाघाट के बाद अब उन्हें राजगढ़ ज़िले का कलकेटर बनाया गया है। 

⁠शिवराज सरकार में चर्चित कलेक्टर रहे विकास मिश्रा आईएएस को डिंडोरी कलेक्टर के पद से हटाकर लूप लाइन योजना आर्थिक में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया है।  

⁠विदिशा कलेक्टर बुदहेश कुमार वैध आईएएस को विजय सूर्य मंदिर विवाद के चलते हटाया गया है। ASI की रिपोर्ट के आधार पर बुदहेश ने विजय सूर्य मंदिर को बिना मण्डल मस्जिद किए जाने पर क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। मोहन यादव ने बुदहेश को हटाकर अपने करीबी आईएएस रोशन कुमार को विदिशा कलेक्टर बनाया है। 

जानिए क्या विवाद हुआ था विदिशा में जिसके कारण शिवराज के खास विधायक मुकेश टंडन नाराज हो गए

⁠इधर ग्वालियर नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह आईएएस को डिंडोरी कलेक्टर बनाने के बाद 2018 बैच के आईएएस अमन वैष्णव  को निगम आयुक्त बनाकर नई ज़िम्मेदारी दी गई है। 

इसके अलावा सीएम ऑफिस के डिप्टी सेक्रेटरी अंशुल गुप्ता आईएएस को जनसंपर्क संचालक की ज़िम्मेदारी दी गई है। अंशुल के पास पहले मैप आईटी के एमडी की भी ज़िम्मेदारी थी अब वे केवल जनसंपर्क का गुंजन देखेंगे। 

आएएएस की पूरी तबादला सूची देखिए



चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post