फ्यूजन माइक्रो फाइनेंश संस्थान द्वारा ग्राम पोंड़ी खुर्द के बाढ़ पीड़ितों को बाँटा गया राहत सामग्री।

 फ्यूजन माइक्रो फाइनेंश संस्थान द्वारा ग्राम पोंड़ी खुर्द के बाढ़ पीड़ितों को बाँटा गया राहत सामग्री।

कटनी:-अतिवर्षा और बाढ़ में अपना सब कुछ गवाँ चुके परिवारों की हर तरह से मदद के लिए स्थानीय लोगों के साथ साथ समाजसेवी संगठन आगे आ रहे हैं। इसी क्रम मैं बाढ़ त्रासदी से जूझ रहे पीड़ितों के लिए आज फ्यूजन माइक्रो फाइनेंश संस्थान द्वारा ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम पोंड़ी खुर्द में पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की गई फ्यूजन माइक्रो संस्थान द्वारा पीड़ितों को चावल, आटा, दाल, तेल, नमक, मसाला, सब्जी सहित जरूरत की सभी चीजों की किट बनाकर लगभग 50 से अधिक लोगों को राहत सामग्री वितरित किया गया है।बाढ़ पीड़ित परिवारों को दी गई राहत सामग्री इस संकट के समय में उनके लिए मददगार साबित होगी।

 इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा की बाढ़ की विभीशिका के चलते गरीब परिवारों की रोजी रोटी बाढ़ में पूरी तरह से तबाह हो गई। इसके चलते इन परिवारों को काफ़ी मुश्किलों से रूबरू होना पड़ा बाढ़ प्रभावित परिवारों की दुशवारियों को देखते हुए फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस संस्था द्वारा हमारे गाँव के लगभग 50 से भी अधिक पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई है। हम उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।आपको बता दें की भाजपा युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा भी बाढ़ से पीड़ित कई परिवारों को जिनके मकान बाढ़ की वजह से गिर गए हैं, उनको अपने निजी घर में आसरा दिया गया है।तथा समय समय पर उनके खाने पीने की जरूरतों के बारे में जानकारी लेकर हर कमी को पूरा करते रहते हैं।इस मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान,फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस सस्थान के डी एम रोहित रजक, एरिया मैनेजर मनीष अग्निहोत्री, बी एम भूपेंद्र सिंह, ग्रामपंचायत पोंड़ी खुर्द सचिव रमेश पटेल सहित अनेकों ग्रामवासी व आदिवासी लोग उपस्थित रहे।


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post