बच्चों और युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प
युवाओं ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की शपथ ली
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिवस का आयोजन हुआ।
विदिशा:-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के आव्हान पर 12 अगस्त को पूरे देश में एक साथ नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन और सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला एवं समाज कल्याण समिति द्वारा साकेत एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्कूली बच्चों और युवाओं ने नशा मुक्त भारत अभियान बनाने को सफल बनाने हेतु शपथ ली।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे के गर्त में जा रही है। जिसे संवारने हेतु जागरूक करने की महती आवश्यकता है, उन्होंने बच्चों को नशा ना करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सदाचरण और किताबें पढ़ने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का नशा करना चाहिए। जिससे ना केवल उनका अपना भविष्य बनेगा बल्कि वे देश के विकास में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने आधुनिक प्रकार के नशा करने की तकनीक को रेखांकित करते हुए स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं, जो नशा मुक्त होकर ही अपना भविष्य सुधार सकते हैं। उन्होंने बच्चों से ना केवल नशामुक्त होने का आव्हान किया बल्कि आस पड़ोस और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोगी बनने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में साकेत एमजीएम स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर कुशाग्र दीक्षित ने बच्चों को नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में साकेत स्कूल के डायरेक्टर संजय पांडे ने भी बच्चों को नशे से दूर रहने और ईमानदारी से आदर्श विद्यार्थी बनने का आवाहन किया।
