वंदे मातरम के उद्घोष के साथ नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली।

 वंदे मातरम के उद्घोष के साथ नगर में निकली भव्य तिरंगा रैली।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रमुख मार्गो से संदेशो का सम्प्रेषण।

तिरंगा रैली में नवागत कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधि व नागरिक गण हुए शामिल।

विदिशा:-हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज विदिशा नगर के मुख्य मार्गों से एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुई देशभक्ति पर आधारित गीत की धुन के साथ देश भक्ति का संदेश देते हुए निकली। भव्य तिरंगा रैली में नवागत कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री सिंह ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर खेल स्टेडियम परिसर से नीमताल गांधी चैक समापन स्थल तक सहभागिता की। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, शहर के नागरिकों, अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर की छात्राओं, स्कूली विद्यार्थियों, एनसीसी छात्र-छात्राएं पुलिस कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं सहित अन्य भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।जिला खेल स्टेडियम परिसर विदिशा से प्रारंभ हुई इस रैली के पहले कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शपथ का वाचन कराया। जिसे रैली में शामिल सभी के द्वारा दोहराया गया। इसके उपरांत यह रैली प्रारंभ हुई जो नीमताल गांधी चैक पर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। इस रैली में पुलिस विभाग द्वारा तैयार बैंड की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसके द्वारा सम्पूर्ण रैली के दौरान बैण्ड के माध्यम से मनमोहक देश भक्ति पर आधारित गीतों की धुन की प्रस्तुतियां दी जा रही थीं। रैली में शामिल सभी के द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष भी लगाए जा रहे थे।

तिरंगा रैली में दिव्यांग जन भी शामिल हुए।शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के परिपालन में 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान के लिए निकाली गई तिरंगा रैली में दिव्यांगजनों ने भी सहभागिता की है। दिव्यांगजन अपनी मोटराइज्ड ट्राई साइकिलों पर सवार होकर तिरंगा रैली में शामिल हुए। जिन्होंने अपने-अपनी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया है।जिला खेल स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा रैली में हजारो की संख्या में सहभागिता निभाने वालो के हाथो में तिरंगा झंडा था साथ ही राष्ट्रीय देशभक्ति गीतो से ओतप्रोत होकर तिरंगा रैली मेडिकल तिराहा से गुलाबवाटिका, बस स्टेण्ड, सब्जी मंडी होते हुए नीमताल गांधी चैक पहुंची थी। 

गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को निकाली गई भव्य तिरंगा रैली के समापन से पहले नीमताल गांधी चैक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर नवागत कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट सहित अन्य के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post