हर घर तिरंगा अभियान एवं आज़ादी के रंग-खाकी के संग थीम पर मध्य प्रदेश पुलिस मना रही है आज़ादी का उत्सव।
पुलिस द्वारा किया गया तिरंगा यात्रा का आयोजन। आकर्षक तिरंगा यात्रा में पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे हुए शामिल।
कटनी पुलिस द्वारा अभियान के तहत निकाली जा रही है तिरंगा यात्राएं एवं तिरंगा रैली, स्वतंत्रता दिवस तक सभी थानों में किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम।
कटनी:-पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना के नेतृत्व में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। जिला कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में कटनी पुलिस द्वारा "हर घर तिरंगा" अभियान पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया जा रहा है। कटनी पुलिस द्वारा अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।
हर घर तिरंगा' अभियान पर थाना स्लीघमनाबाद ने ग्राम कौड़ियां में किया कार्यक्रम।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के द्वारा आज दिनांक 12.08.24 को ' हर घर तिरंगा ,अभियान के तहत थाना स्लीबमनाबाद के ग्राम कौडिया में स्थित स्कूल मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम पर स्कूल के सभी बच्चो के साथ ग्राम कोडिया में तिरंगा रैली निकाली एवं सभी बच्चे,शिक्षक व ग्रामवासी हाथो में तिरंगा लिए शामिल हुए। स्कूल के सभी बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
थाना उमरियापान में आयोजित किया गया हर घर तिरंगा अभियान
थाना उमरिया पान क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल उमरियापान में पुलिस के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें करीबन 300 छात्र उपस्थित रहे। जिसमें सभी छात्रों को देशभक्ति के संबंध में बातें बताई गई तथा घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा घर में लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी उमरिया पान सिद्धार्थ राय तथा थाना स्टाफ एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के आचार्य उपस्थित रहे।
हर घर तिरंगा' अभियान पर थाना कुठला और महिला थाना पुलिस ने वेल वेदर स्कूल में किया कार्यक्रम।
कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे एवं उप निरीक्षक रश्मि सोनकर थाना प्रभारी महिला थाना के द्वारा आज दिनांक 12.08.24 को ' हर घर तिरंगा ,अभियान के तहत कुठला थाने के पीछे स्थित विल वेदर स्कूल पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया आयोजन। इस कार्यक्रम पर स्कूल के सभी बच्चों को 9 तारीख से 15 तारीख तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी एवं सभी ने हाथो में तिरंगा लिए शामिल हुए। स्कूल के सभी बच्चों ने फ्लैग लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।
हर घर तिरंगा' अभियान अंतर्गत थाना रीठी में बाइक रैली
थाना प्रभारी रीठी द्वारा आज 12 अगस्त को ‘ हर घर तिरंगा, अभियान के तहत वाहन रैली निकाली गई। यह तिरंगा रैली थाना रीठी परिसर से कस्बा रीठी में निकाली गई। इस रैली में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार बंधु सभी लोग वाहनो पर सवार होकर हाथो में तिरंगा लिये शामिल हुये।
हर घर तिरंगा' अभियान अंतर्गत थाना बाकल में बाइक रैली
थाना प्रभारी बाकल उनि अनिल यादव द्वारा आज 12 अगस्त को ‘ हर घर तिरंगा, अभियान के तहत वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं एवं ग्राम के लोग वाहनो पर सवार होकर हाथो में तिरंगा लिये शामिल हुये।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने जिले में 15 अगस्त तक संचालित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान से जिले के हर नागरिक को जुड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जिले के हर घर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। साथ ही घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर http://harghartiranga.com पर सेल्फी अपलोड करने की अपील की है।
