डायल-100/112 सेवा की मानवीय पहल

 डायल-100/112 सेवा की मानवीय पहल

कटनी के बरही में रात्रि में चिकित्सा वाहन के व्यस्त होने से प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को नहीं मिल रहा था कोई साधन।डायल-112/100 सेवा ने प्रसूता को अस्पताल पहुँचाया।

कटनी:-थाना बरही के अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में एक महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है,  अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 11-08-2024 को रात्रि 02:44 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बरही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 एफ.आर.व्ही. में तैनात प्रधान आरक्षक उदय प्रताप सिंह पायलेट राजकुमार वर्मा ने मौके पर पहुँच कर बताया की 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। चिकित्सा वाहन के व्यस्त होने से परिजन ने डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी थी। डायल-112/100 स्टाफ द्वारा मानवता का परिचय देते हुए परिजन के साथ महिला को शासकीय अस्पताल बरही पहुँचाया गया।


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post