कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर वसूला गया 41 हजार 738 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क

कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर वसूला गया 41 हजार 738 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क

कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर वसूला गया 41 हजार 738 रूपये का दांण्डिक मंडी शुल्क

कृषि उपज के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर गठित जांच दल नें की कार्यवाही

83.20 क्विंटल धान सहित 120 क्विंटल गेंहूॅ का पाया गया अवैध परिवहन एवं भंडारण

कटनी (5 जनवरी) - कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले में अन्य जिलों से शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए लाई जाने वाली अवैध धान पर सख्ती से रोकथाम के लिए वन एवं खनिज जांच नाकों में कृषि उपज मंडी के उडनदस्ता दल तैनात किये जाकर वाहनों को रोकने और अवैध परिवहन पर नियंत्रण रखने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त अवैध कृषि उपज के भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जारी है।  कलेक्टर श्री प्रसाद नेे उपार्जन समितियों को सख्त निर्देश है कि उपार्जन केन्द्रों मे केवल जिले के किसानों का ही धान समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए।

धान का अवैध परिवहन एवं गेंहूॅ का अवैध भंडारण पाया गया

            कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर संयुक्त जांच नाकों में अवैध अनाज परिवहन और क्रय विक्रय और भंडारण के मामलों की निगरानी कर रहे उडनदस्ता दल द्वारा विगत दिवस पन्ना रोड हाईवे में वाहनो के निरीक्षण के दोरान पिकअप वाहन र्क्रमांक एमपी 20 जेड.के. 2784  ग्राम रैपुरा जिला पन्ना से कटनी के लिए 40 क्विंटल अवैध परिवहन हो रही धान को जब्त करनें की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 43.20 क्विंटल धान तथा 120 क्विंटल गेहूॅ का अवैध भंडारण पाये जाने पर कृषि उपज मंडी समिति के मंडी सचिव राकेश कुमार पनिका के मार्गदर्शन में तीनों प्रकरणों में दाण्डिक मंडी शुल्क, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के रूप में 41 हजार 738 रूपये की वसूली की जाकर कार्यालय में जमा कराई गई है।

            जांच दल मे सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार मांझाी, राजेन्द्र कुमार चौधरी, किशोर कुमार पनिका, अमित केशरवानी की मौजूदगी रहे।


                     चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी

Post a Comment

Previous Post Next Post