मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का शपथ ग्रहण समारोह कटनी में संपन्न।
सुक्खन अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ,संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प।
कटनी,ग्रामीण खबर MP।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शहर के शेर चौक स्थित सुक्खन अखाड़ा में गरिमामय एवं भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण नजर आया।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं यश भारत के समूह संपादक आशीष सोनी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित राकेश तिवारी, जिला महासचिव अज्जू सोनी, राज पैलेस की ऑनर सौम्या रांधेलिया, डॉ. ज्योति राजपूत, सुक्खन अखाड़ा के अध्यक्ष राजकुमार कांचकर,एवं योग गुरु गोपाल अग्रवाल, गायत्री योग अनुसन्धान केंद्र के अध्यक्ष मनोज नौगरिया,सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्कोबाइट डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पारस जैन द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप माता गायत्री एवं श्री राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित किया। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर किया गया।
मंचासीन अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के वर्तमान परिदृश्य, उसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों तथा संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और विषम परिस्थितियों में भी निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ समाज के सामने सत्य को प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पत्रकारों को अपने कर्तव्य के निर्वहन में जोखिम का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संगठन का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि प्रत्येक पत्रकार को सुरक्षा, सम्मान और सहयोग मिल सके।
मुख्य अतिथि आशीष सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति उसके सदस्यों की एकता में निहित होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए जनमानस की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाता है।
विशिष्ट अतिथि पंडित राकेश तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन, समर्पण और पारस्परिक सहयोग की भावना आवश्यक है। जिला महासचिव अज्जू सोनी ने संगठन की गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। सौम्या रांधेलिया एवं डॉ. ज्योति राजपूत ने भी अपने उद्बोधन में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें समाज का मार्गदर्शक बताया।
जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राजपूत ने अपने संबोधन में भावुकता और दृढ़ता के साथ कहा कि संघ का प्रत्येक सदस्य उनके लिए जिलाध्यक्ष के समान है और हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे निभाना उनका कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो संघ पूरी मजबूती और तत्परता के साथ उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने दायित्वों को समझते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष सोनी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र राजपूत सहित कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राकेश तिवारी, अनंत राम गुप्ता,महासचिव अज्जू सोनी, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, सतीश चौरसिया,इलेक्ट्रोनिक मिडिया अध्यक्ष सजल साँधेलिया, जिला महिला इकाई अध्यक्ष रश्मि राय,सचिव सुशील मिश्रा, सुरेश उसरेठे, संयुक्त सचिव जगमोहन मिश्रा, ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष लोनेश्वर पूरी,बड़वारा अध्यक्ष संतोष तोमर,महिला इकाई ढीमरखेड़ा अध्यक्ष सपना बर्मन, दीनदयाल रजक एवं शपथ ग्रहण के समय उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवगठित टीम के सदस्यों में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार आर बी गुप्ता को काकिशोर न्याय बोर्ड का अध्यक्ष बनाये जाने एवं दैनिक यशभारत के सह संपादक आशीष रैकवार को पंडित अरुण शुक्ला पत्रकारिता पुरुष्कार मिलने पर सम्मानित किया गया एवं सुक्खन अखाड़ा के अध्यक्ष राजकुमार कांचकर, योग गुरु गोपाल अग्रवाल, गायत्री योग अनुसन्धान केंद्र के अध्यक्ष मनोज नौगांरिया को विशिष्ट कार्य हेतु श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राजपूत द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन हुआ। समारोह ने न केवल संगठन की एकता और मजबूती का संदेश दिया, बल्कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार भी किया।
कार्यक्रम मैं विशेष रूप से जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र राजपूत सहित पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष सोनी, पंडित राकेश तिवारी, अनंत राम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, सतीश चौरसिया, महासचिव अज्जू सोनी, कोषाध्यक्ष मनोज खरे, इलेकट्रानिक मिडिया अध्यक्ष सजल साँधेलिया, महिला इकाई अध्यक्ष रश्मि राय, राज पैलिस की ऑनर सौम्या रांधेलिया, डॉ. ज्योति राजपूत, डॉ. पी के खरे,सिलकोबाईट के डायरेक्टर डॉ. पारस जैन, सचिव सुशील मिश्रा,सुरेश उसरेठे, संयुक्त सचिव जगमोहन मिश्रा, मिडिया प्रभारी नवीन चौदहा, अजय गौतम, ढीमरखेड़ा तहसील अध्यक्ष लोनेश्वर पुरी, उपाध्यक्ष सोमनाथ पटेल, बड़वारा अध्यक्ष संतोष तोमर, दीनदयाल रजक,महिला इकाई अध्यक्ष सपना बर्मन,सुनील दुबे, गोविन्द गिरी गोस्वामी, पीतम लाल बर्मन, हरिशंकर बेन, शरद विश्वकर्मा सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विभिन्न तहसीलों के प्रभारी नियुक्त किये गए जिसमें,इलेक्ट्रोनिक मिडिया अध्यक्ष सजल साँधेलिया को रिठी,शरद विश्वकर्मा को बरही, महासचिव अज्जू सोनी को बड़वारा, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय को ढीमरखेड़ा तहसील का प्रभारी नियुक्त किया गया।कार्यक्रम मैं गीत संगीत भजन गायन का कार्यक्रम रखा गया जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किसे जिसमें उपस्थित सभी लोग मन्त्रमुग्ध होकर नाचने झूमने लगे।











